मनोहरथाना: कोलुखेडी मेवातियां में अवैध खाद बीज की दुकान पर कार्रवाई, बीज के पैकेट व फास्फेट के बैग किए गए ज़ब्त
कृषि विभाग की टीम ने ग्राम कोलुखेड़ी मेवातियां में एक अवैध खाद-बीज विक्रय केंद्र पर बड़ी कार्रवाई की है। बिना लाइसेंस संचालित इस केंद्र से मक्का, सोयाबीन, ज्वार और बाजरा के कुल 188 पैकेट बीज और सिंगल सुपर फॉस्फेट के 21 बैग उर्वरक जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री को चंदीपुर की ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक को सौंप दिया गया है।