अजमेर: अलवर गेट थाना क्षेत्र की लोहार बस्ती में घर के बाहर सो रही महिला के पांव से चांदी का कड़ा और मोबाइल हुआ चोरी
Ajmer, Ajmer | May 3, 2026 रविवार को सुबह 11:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अलवर गेट थाना क्षेत्र की लोहार बस्ती में चोरी की वारदात सामने आई है।रात्रि के समय घर के बाहर सो रही महिला को निशाना बनाते हुए चोर ने पांव से चांदी का कड़ा और मोबाइल पार कर लिया।पीड़ित हंसराज ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि करीब 250 ग्राम चांदी का कड़ा और मोबाइल चोरी हुआ है।