हमीरपुर: सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र में ग्यारह दिन बाद आधा दर्जन पंचायतों की आपूर्ति नहीं हुई बहाल, ग्रामीण ने जताई नाराजगी
तूफान आने के ग्यारह दिन गुजर जाने के बाद ब्लाक के आधा दर्जन गांवों की आपूर्ति बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से बिजली दिलाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि बिजली नहीं होने पर सबसे बड़ी समस्या पानी की खड़ी हुई है। गत 28 मई को आए भयंकर तूफान ने कस्बा सहित ग्रामीणों क्षेत्रों में जमकर कहर बरपाया थ