चांदपुर: चांदपुर में रोडवेज बस में दंपति के बेग से सोने-चांदी के आभूषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बिजनौर में गुरुवार को सुबह करीब 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार चांदपुर में रोडवेज बस स्टैंड पर बस में यात्रा कर रहे दंपति के बेग से सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पीड़ित दंपति में बैक खोलकर देखा तो सोने चांदी का आभूषण गायब थे। घटना बुधवार की बताई जा रही है पीड़ित रॉकी तोमर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।