सदर: पोस्टर वॉर तेज: लखनऊ में सियासी जंग अब पोस्टरों तक पहुंची
Sadar, Lucknow | Apr 9, 2026 राजधानी लखनऊ में एक बार फिर पोस्टर पॉलिटिक्स ने जोर पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के एक नेता द्वारा शहर में लगाए गए पोस्टरों में भाजपा पर सीधा निशाना साधा गया है। पोस्टर में अखिलेश यादव को लेकर लिखा गया है, “डर दिखाकर यूपी में अपनी नाकामी कब तक छुपाओगे?” साथ ही “झूठे पोस्टरों से बहलाओगे कब तक?” जैसे सवाल उठाए गए हैं।