कोरबा: कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठे सभापति, निगम में सम्मान को लेकर सियासी संग्राम
Korba, Korba | Jun 9, 2026 कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों के सम्मान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने निगम प्रशासन पर चुने हुए जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। सभापति ने अपनी कुर्सी छोड़ दी और निगम कार्यालय में जमीन पर बैठकर कामकाज शुरू कर दिया।