कौंच: कोंच में पिता-पुत्री से मारपीट, कपड़े फाड़ने व जान से मारने की धमकी का आरोप, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस में की गई शिकायत
Konch, Jalaun | Apr 15, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बुधवार सुबह करीब 10 बजे महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया, जिसका वीडियो भी सामने आया है, पीड़िता के अनुसार रविन्द्र, पुष्पा और चार अज्ञात लोग उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसके पिता के साथ मारपीट की तथा छीना-झपटी में महिला के कपड़े फाड़ दिए और धमकी दी है।