गौतम बुद्ध नगर: खोदना खुर्द गांव के पास पुलिस ने पैसे लेकर भाड़े पर हत्या करने वाले शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पैसे लेकर भाड़े पर हत्या करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल व ₹10000 नगद बरामद किए हैं। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से विनय भाटी के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है।