गौतम बुद्ध नगर: नोएडा के प्राचीन मंदिरों में महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, भारी पुलिस बल किया गया तैनात
नोएडा के प्राचीन मंदिरों में बुधवार को महाशिवरात्रि के पर्व को बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं प्राचीन मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासा भीड़ देखने को मिल रही है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी मंदिरों के आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया है कि पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सक्षम है।