गौतम बुद्ध नगर: जलपुरा बिजली घर के पास से पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मूल रूप से संतोष कुमार के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।