जसराना: गांव आतीपुर में सड़क के किनारे खाई में मिला युवक का शव, समीप ही पड़ी मिली मोटरसाइकिल
थाना नारखी क्षेत्र के गांव आतीपुर में सड़क के किनारे खाई में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं शव के पास ही मोटरसाइकिल भी पड़ी हुई मिली है। पुलिस का मानना है कि मोटरसाइकिल किसी से टकराकर खाई में गिरी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।