जांजगीर: जिला पंचायत सामान्य सभा में खरीफ तैयारी, पेयजल और खाद व्यवस्था पर जोर दिया गया
जांजगीर-चांपा में जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खरीफ सीजन की तैयारियों, धान खरीदी, पंचायत कार्यप्रणाली और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए।