नवगछिया पुलिस जिले के नए एसपी वैभव शर्मा ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। मौके पर नवगछिया, रंगरा, गोपालपुर, बिहपुर, झंडापुर, भवानीपुर, ढोलबज्जा और कदवा थाना के थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।