कानपुर: कानपुर विश्वविद्यालय के बाहर फीस वृद्धि और छात्रवृत्ति को लेकर छात्रों ने प्रशासन की निकाली शव यात्रा, किया प्रदर्शन
कानपुर विश्वविद्यालय के बाहर छात्र अभिजीत राय के नेतृत्व में छात्रों ने फीस वृद्धि और छात्रवृत्ति को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। छात्र अभिजीत राय को कल्याणपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। छात्र अभिजीत राय का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार छात्रों के प्रति तानाशाही रवैया अपना रहा है।