रायडीह: अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी।
Raidih, Gumla | Jun 19, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के सिलम जमटोली निवासी अनिल उरांव (30 वर्ष) शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल उरांव गुमला शहर में मजदूरी का कार्य करते हैं। शुक्रवार को काम समाप्त करने के बाद वह शाम करीब 4:30 बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान सिलम ढलान के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई।