KishangAnj कुर्लीकोट थाना क्षेत्र के भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कुर्लीकोट थानाध्यक्ष, 'सशस्त्र सीमा बल' (SSB) एवं 'नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF)' के अधिकारियों एवं जवानों के साथ सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई।
बैठक के उपरांत दोनों देशों के सुरक्षा बलों द्वारा सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्ती (Joint Patrolling) की गई।
इस दौरान सीमा पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया।