फरसाबहार: एकलव्य विद्यालय में खराब भोजन का आरोप, पालकों ने सौंपा ज्ञापन
एकलव्य विद्यालय में खराब भोजन का आरोप, पालकों ने सौंपा ज्ञापन, फरसाबहार विकासखंड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों को खराब गुणवत्ता का भोजन परोसे जाने का आरोप लगा है। पालकों ने प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 48 अभिभावकों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। शिकायत में भोजन में कीड़े लगे चावल, सड़ी सब्जियां और अन्य अव्यवस्थाओं का उल्लेख