चित्तौड़गढ़: खरडी बावड़ी में कुए की मोटर स्टार्ट करने के दौरान बिजली के झटके से किसान अचेत, अस्पताल लाते रास्ते में दम तोड़ा
खरड़ी बावड़ी में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गईl हालांकि परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर आ गए लेकिन बीच रास्ते ही उसकी मौत हो गईl सहायक पुलिस ऊपरीक्षक अर्जुन सिंह के अनुसार 47 वर्षीय गोवर्धन पुत्र राडू भील कल शाम अपने खेत पर फसल की पिलाई रहा था कि सप्लाई बन्द हो गई। लाइट आने पर उसने स्विच ऑन किया कि झटके से अचेत हो गया।