बहराइच: बेरिया के पास सड़क हादसे से नाराज लोगों ने चालक को खंभे से बांध पीटा, वीडियो हुआ वायरल
कोतवाली देहात के बेरिया गांव के निकट रविवार को बाइक और पिकअप वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत से ग्रामीण नाराज हो गए। सभी ने चालक को खंभे से बांधकर पिटाई शुरू कर दी। पुलिस के आने पर उसे मुक्त कराया जा सका। जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वही मंगलवार को कोतवाली देहात पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।