बहराइच: गेंदघर मैदान में आयोजित बहराइच महोत्सव के अंतिम दिन उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्री व मुख्य सेविकाएं हूंई सम्मानित
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित गेंदघर मैदान में 25 फरवरी से शुरू हुए तीन दिवसीय बहराइच महोत्सव का मंगलवार दिन रात्रि को समापन होगा। आज बहराइच महोत्सव के अंतिम दिन उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 14 मुख्य सेविकाओं को पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व मौजूदा सदर विधायक अनुपमा जायसवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।