बहराइच: बेरिया के पास बाइक सवार की पिकअप से ठोकर के बाद हुई मौत मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बेरिया के पास पिकअप की ठोकर से हुई बाइक सवार की मौत मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। मंगलवार को सलमान अंसारी ने बताया कि उनका भाई 25 फरवरी को बाइक से आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप चालक ने उसे ठोकर मार दी थी जिसमें उसके भाई की मौत हो गई थी।