बहराइच: जिला जज की अदालत ने चोरी से संबंधित मुकदमे में 13 जनवरी से जेल में निरुद्ध आरोपी की जमानत अर्ज़ी सुनवाई के बाद की मंजूर
जिला जज की अदालत ने 13 जनवरी से चोरी से संबंधित मुकदमे में जेल में निरुद्ध अभियुक्त के जमानत आवेदन पत्र को सुनवाई के बाद मंजूर कर लिया है। बता दें कि मामला हुजूरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 9 जनवरी की रात अज्ञात चोरों द्वारा एक जेवरात की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इसी मामले में अभियुक्त की गिरफ़्तारी हुई थी।