बहराइच: एटीएस और साइबर थाने का बुधवार को होगा उद्घाटन,मुख्यमंत्री पुलिस विभाग के आवासों का भी वर्चुअली करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पुलिस लाइन में बने साइबर थाना और पुलिस आवास का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा भारत नेपाल सीमा पर बाबागंज में बने एटीएस थाने का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री की ओर से किया जाएगा। शहर के पुलिस लाइन में साइबर थाने का निर्माण हुआ है। इसके अलावा पुलिस लाइन में ही पुलिस विभाग के 32 नए आवास बने हैं। एएसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण।