सुपौल: लंबित मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर एसपी सख्त, सदर थाना में हुई विस्तृत समीक्षा बैठक
Supaul, Supaul | May 22, 2026 सुपौल सदर थाना में लंबित आपराधिक मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा सदर थाना, सुपौल में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान थाना में दर्ज विभिन्न मामलों की अद्यतन स्थिति की गहन जांच करते हुए अनुसंधान की प्रगति पर विशेष जोर दिया गया।