चित्तौड़गढ़: सावा स्थित सीमेंट प्लांट में 17 पुलिस थाना द्वारा जप्त 11 करोड़ का 66 क्विंटल मादक पदार्थ किया गया नष्ट
जिले के 17 पुलिस थानों में जब्तशुदा अवैध डोडाचूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए को न्यायालय से भौतिक सत्यापन व निर्णय के बाद शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा 66 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए को नष्ट किया गया ।