मनोहरथाना: गुवाडी में 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
गुवाडी गांव में विवाहिता की फंदे से लटकर मौत हो गई परिजनों ने सुसराल पक्ष पर हत्या करने की आशंका जताई है, पुलिस मृतका के शव का मनोहरथाना सीएचसी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा रही। विवाहिता निया बाई पत्नी विष्णु तंवर घर के बाहर दीवार पर साफी से फंदा लगाकर लटकी मिली। पिता ने पति व सासु पर मारपीट का आरोप लगाया व हत्या की आशंका जताई ।