पाली: सतौरा निवासी शिकायतकर्ता ने कस्बा बिरधा स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के जिम्मेवारो पर लगाए धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने के आरोप
Pali, Lalitpur | Aug 15, 2024 तहसील पाली अंतर्गत ग्राम सतौरा निवासी एक शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका कस्बा बिरधा स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड का खाता है। उसने बताया कि उसने संबंधित बैंक में 190000 रुपए जमा किए थे। परंतु बैंक के जिम्मेवार एवं दलाल ने धोखाधड़ी करते हुए उसके पैसे हड़प लिए हैं। उसने DM से जांच कर न्याय की मांग की।