पाली: पाली पुलिस ने मारपीट आरोप में ग्राम सिमरधा निवासी 7 आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई कर भेजा न्यायालय
Pali, Lalitpur | Aug 15, 2024 ग्राम सिमरधा निवासी एक महिला ने लगभग दो दिन पूर्व SP को शिकायती पत्र देते हुए नामजद युवकों पर बेटी के साथ छेड़छाड़ एवं विरोध करने पर मारपीट के आरोप लगाए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पाली पुलिस ने ग्राम सिमरधा निवासी सात आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।