महोबा: महोबा के नयापुरा नैकाना की एक किशोरी ने मामूली कहासुनी के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Jul 31, 2026 महोबा जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के नयापुरा नैकाना मुहाल निवासी धर्मेंद्र कि 16 वर्षीय पुत्री गुनगुन ने बीती रात्रि अपनी छोटी बहन रश्मि से मामूली कहासुनी होने पर घर के अंदर दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो सभी के होश उड़ गए। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।