बक्सर: वरुणा गांव: देवर ने भौजाई को मारा चाकू, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Buxar, Buxar | Feb 13, 2026 बक्सर औद्योगिक थाना क्षेत्र के बरुणा गांव में आपसी विवाद में देवर ने भौजाई को शुक्रवार को 3:30 बजे अपराह्न में चाकू मार दिया। चाकू लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई गई। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया।