बक्सर: दलसागर के पास अनियंत्रित बाइक की टक्कर से 1 युवक की मौत, 2 घायल
Buxar, Buxar | Feb 13, 2026 दल सागर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में औद्योगिक थाना बक्सर के थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक सवार युवक बक्सर की ओर गलत लेन में आ रहा था। इसी दौरान दलसागर के पास सामने आ रहे एक ई-रिक्शा को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गई।