भंडरिया: भंडरिया समेत जिले में बकरीद को लेकर फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
गढ़वा जिले के भंडरिया सहित सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च विभिन्न धार्मिक एवं संवेदनशील स्थलों से होकर पैदल और वाहन गश्ती के रूप में किया गया। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बकरीद पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द क