कोरांव: कोरांव बाजार में गांधी चौराहा के पास अनियंत्रित डंपर से कुचलकर बाइक सवार महिला की हुई मौत, पति और बेटा बाल-बाल बचे
कोरांव बाजार के गांधी चौराहा के पास रविवार दोपहर एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पति और बेटा इस हादसे में बाल-बाल बच गए। यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, उभारी करमा, थाना घूरपुर निवासी मोहम्मद नौसे अपनी पत्नी फातिमा बेगम और बेटे जावेद के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे थे।