नया बाजार स्थित हनुमान नगर मोहल्ला में स्थित जदयू कार्यालय में जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया रविवार को प्रारंभ की गई। रविवार की दोपहर 12:45 पर चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें सूर्यगढ़ा के जदयू विधायक रामानंद मंडल समेत पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।