धमदाहा: प्रशिक्षण शिविर से लौट रही महिला के साथ मारपीट का आरोप, ग्राम रक्षादल के दलपति समेत 3 पर प्राथमिकी के लिए आवेदन
धमदाहा :- धमदाहा कॉलेज के पीछे संचालित कथित ग्राम रक्षादल प्रशिक्षण शिविर से शनिवार को अपने घर लौट रही एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में घायल महिला का इलाज धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। वहीं, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।