मनोहरथाना: रंवास्या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निक्षय शिविर का आयोजन, 162 व्यक्तियों की स्कैनिंग की गई
उपखंड क्षेत्र के रंवास्या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 100 दिवसीय कार्यक्रम में निक्षय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में 162 व्यक्तियों की टीबी स्किनिग की गई।60 साल से अधिक आयु, पुराने टीबी रोगी एवं उनके परिवारजन, बीपी, शुगर के मरीज, कुपोषित, शराब एवं तम्बाकु का सेवन करने वाले एवं गंभीर बीमारी से ग्रस्त रोगियों की टीबी की स्किनिंग की गई।