कालपी: अटरिया गांव में बाइक सवार युवक पर गोली मारकर जानलेवा हमला, 5 अभियुक्तों पर मामला दर्ज, सीओ ने दी जानकारी
Kalpi, Jalaun | Jun 21, 2026 आटा थाना के अटरिया गांव में शनिवार देर रात 11:30 बजे दबंगों ने बाइक सवार युवक पर गोलीबारी कर जानलेवा हमला कर दिया। दो राउंड फायरिंग में एक गोली युवक के हाथ में लगी, जबकि दूसरी गोली उसकी बाइक में जा लगी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पांच अभियुक्तों पर मामला दर्ज किया है।