बिल्सी: हैबतपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने गांव के लोगों पर शराब पिलाकर जमीन नाम कराने का आरोप लगाया
Bilsi, Budaun | Mar 30, 2026 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के हैबतपुर गांव का रहने वाला 32 वर्षीय सुधीर पुत्र बाबूराम के परिजनों ने गांव के ही लोगों पर आरोप लगाया है कि सुधीर को गांव के ही लोगों ने शराब पिलाने का आदी बना दिया और शराब पिलाकर उसकी जमीन अपने नाम करा ली। जब उसकी हालात बिगड़ी तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां से डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।