बिल्सी: 15 फरवरी को सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत, बिल्सी पुलिस को दी तहरीर
Bilsi, Budaun | Feb 20, 2026 बिल्सी थाना क्षेत्र के अंबियापुर स्थित 22 नंबर कुएं के पास सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान आज शुक्रवार को दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की तहरीर बिल्सी थाना पुलिस को दी है।