धार: धार जिले के भरावदा से बालोदा तक टूटी सड़क की शिकायत के बाद कलेक्टर ने शुरू कराया निर्माण कार्य
धार जिले के ग्राम भरावदा से बालोदा तक क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण द्वारा कलेक्टर को शिकायत की थी। कलेक्टर के निर्देश पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। ग्रामीण श्रीकांत पटेल ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण को लेकर धार कलेक्टर को आवेदन दिया था। कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए सम्बंधित विभाग को सूचना पत्र जारी किया था।