धार: धार जिले के माछलिया घाट डकैती कांड का राजगढ़ पुलिस ने किया पर्दाफाश
धार जिले के माछलिया घाट डकैती कांड का राजगढ़ पुलिस ने किया खुलासा।धार जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत माछलिया घाट में गुजरात के जूनागढ़ जिले से आए एक परिवार के साथ हुई डकैती की गुत्थी राजगढ़ थाना पुलिस ने सुलझा ली है। थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने शनिवार शाम 4 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।