डुमरा: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर सीतामढ़ी में कार्यक्रम आयोजित, केक काटकर मनाया गया स्थापना दिवस
सीतामढ़ी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी रेड क्रॉस भवन में गुरुवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केक काटकर विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया तथा मानव सेवा और सामाजिक सहयोग के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।