गुमला: कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर मोबाइल तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Gumla, Gumla | May 21, 2026 सदर थाना क्षेत्र के टोटो स्थित देवरस नगर में एक 17 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छात्रा की मां ने गुमला थाना में आवेदन देकर बताया था कि 20 मई की दोपहर उनकी बेटी कॉलेज से घर लौट रही थी। तभी आंजन रोड में स्कूटी सवारी युवक ने छेड़ छाड़ कर मोबाइल पटक दिया।