जहानाबाद: मोबाइल झपट्टामारी का वीडियो वायरल, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल
जहानाबाद रेलवे स्टेशन से कोर्ट स्टेशन के बीच पिछले कई वर्षों से मोबाइल झपट्टामार गिरोह सक्रिय है। जहानाबाद स्टेशन से कोर्ट स्टेशन के बीच दूरी कम होने के कारण ट्रेनों का रफ्तार भी कम होता है और ऐसे में यह गिरोह ट्रेन के खिड़की पर और गेट पर बैठे लोगों के हाथों से मोबाइल छीनकर बेड़े आराम से निकला जाते हैं जिसे बचाने की कोशिश में अब तक कई यात्री घायल हुए।