थाना जैतपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मोहित पुत्र रामकिशोर निवासी सुरा का पुरा ने 13 अक्टूबर को तहरीर देकर बताया था कि ग्राम तिलूपुरा से उनकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस जांच में जुटी थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक आनंद पुत्र जर्मन सिंह निवासी सोतीयान मोहल्ला, मैनपुरी के पास है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर बा