कर्वी: मऊ के भिटरिया में पैसे की मांग कर दबंगों ने व्यक्ति के साथ की मारपीट, घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
मऊ के भिटरिया में शनिवार को पैसे की मांग कर दबंगों ने व्यक्ति ददुआ के साथ मारपीट की है।घायल ने बताया कि गांव के दबंगों द्वारा उससे पैसे की मांग की जाती है।जिनको पैसे न देने पर दबंगों ने उसके साथ मारपीट की है। जिससे उसके शरीर में गंभीर चोट आई है।वहीं घायल ने रविवार की दोपहर 1 बजे मीडिया के सामने घटना की जानकारी दी है।