कर्वी: झांसी मिर्जापुर सड़क पर खोह के सुखनंदनपुर के पास बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
झांसी मिर्जापुर मुख्य सड़क में खोह के सुखनंदनपुर के पास शनिवार की शाम 7:30 बजे बस की टक्कर से बाइक सवार युवक अनुपम पयासी निवासी खोह की मौत हो गई ।अनुपम कर्वी से अपने गांव खोह बाइक से जा रहा था,तभी ओवरटेक के चलते बस ने उसे टक्कर मार दी।वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का रविवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।