कर्वी: महाकुंभ प्रयागराज को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कर्वी शहर के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के कुशल निर्देशन में महाकुंभ 2025 प्रयागराज को सकुशल संपन्न कराए जाने एवं शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत रामघाट,निर्मोही अखाड़ा,यूपीटी तिराहा,बेडीपुलिया,यूपी-एमपी बॉर्डर,धनुष चौराहा,पटेल तिराहा,बस स्टैण्ड एवं मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के आस पास भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गयी ।