कर्वी: मऊ के लालतारोड में कृष्णा ढाबा के पास नाले में डूबे मृतक व्यक्ति की पहचान हमीरपुर निवासी के रूप में हुई
मऊ के लालता रोड में कृष्णा ढाबा के पास बीते शनिवार को नाले में मिले मृतक व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय जयकरण निवासी कोपरा थाना जलालपुर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि जयकरण घर से प्रयागराज जाने के लिए निकला था।जिसकी मौत खबर उन्हें पुलिस ने दी है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का रविवार की दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।