कर्वी: सीतापुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 4 लोगों पर अपनी नाबालिक लड़की को भगा ले जाने का लगाया आरोप
सीतापुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा कर जान देने की कोशिश की है।पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री को 4 लोग बहला फुसलाकर कही ले गए। जिसकी शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई। वह अपनी पुत्री के बिना नहीं रह पाता जिससे उसने जहरीला पदार्थ खाया है। वहीं पीड़ित ने रविवार की दोपहर 12:30 बजे मीडिया के सामने घटना की जानकारी दी है।